Showing posts with label अरुण. Show all posts
Showing posts with label अरुण. Show all posts

Saturday, August 17, 2019

स्वर्ग होता है कहाँ..... अरुण

मुझसे..
मत पूछिये.
कि मैं क्या लाया.
पालकी प्यार की.
सजा  लाया | 
..........
जागता है वो   
अब मेरी तरह.
नींद उसकी.
आँखों से ही 
चुरा लाया |
..............

उसने..
पूछा कि..   
चाँद कैसा है
आइना उसे   
बस दिखा दिया |
................
स्वर्ग....
होता है कहाँ.....,
बताना था उसे
मैं गाँव अपना...
उसे घुमा लाया...
..............
गम नहीं है 
हमें जुदाई का 
आपसे, 
फिर मिलेंगे  
अगर खुदा चाहे |
-अरुण