Showing posts with label मरहम. Show all posts
Showing posts with label मरहम. Show all posts

Saturday, June 17, 2017

खुज़ली



होती है
अजीबो गरीब
खुजली

किसी को भी
कहीं भी
हो सकती है
खुज़ली

जब चाहो
जहाँ चाहो
कर लो
खुज़ली..

आदमी ही नहीं
जानवरों को भी
होती है 
खुज़ली

और तो और
गणमान्य लोगों
को भी होती है
खुज़ली

ज़बान उनकी
हरदम
खुजलाते रहती है
उसी खुज़ली को
निरख

मीडिया वालों को भी
होने लगती है
खुज़ली

जहाँ-तहाँ
खुज़ला डालते हैं
उन्हें नही लगता
डर..

देखा-देखी..
अन्य चैनल भी
नहीं होते 
हुए भी
नमक-मिर्च
डालकर
पैदा कर लेते
खुज़ली

उसी खुज़ली 
के चलते
हो जाता है
हंगामा 

हंगामे के
दौरान
चलती हैं 
गोलिंया भी

और सरकार..
गोली खाने 
वाले को...
स्वादिष्ट
मरहम लगा
देती है


क्या गया
सरकार का
खुज़ली तो 
खुज़ली ही है

कभी भी 
कहीं भी
किसी को भी
हो सकती है
खुजली..

लोगों को
इन्तज़ार है
दूसरी 
खुज़ली का

मन की उपज
यशोदा