Monday, July 17, 2017

#हिन्दी_ब्लॉगिंग.. कुछ दिन पहले.....डॉ. कौशल किशोर श्रीवास्तव


कुछ दिन पहले इस किताब में -
महक रहे थे बरक नये।

जिल्दसाज तुम बतलाओ।
वे सफे सुनहरे किधर गये।

जहाँ इत्र की महक रवां थी।
जलने की बू आती है।

दहशत वाले बादल कैसे।
आसमान में पसर गये।

बूढ़ा होकर इंकलाब क्यों -
लगा चापलूसी करने।

कलमों को चाकू होना था।
क्यों चमच्च में बदल गये।

बंधे रहेंगे सब किताब में।
मजबूती के धागे से।

एक तमन्ना रखने वाले।
बरक-बरक क्यों बिखर गए।

जिल्दों से नाजुक बरकों को।
क्या तहरीर बचाएगी।

क्या मजनून बदलने होंगे।
गढ़ने होंगे लफ़्ज नए।

छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश

5 comments:

  1. तहे दिल से धन्यवाद यशोदा जी - हमारी पोस्ट को शामिल करने के लिए।

    ReplyDelete
  2. @बूढ़ा होकर इंकलाब क्यों, लगा चापलूसी करने......समय का फेर

    ReplyDelete
  3. कलमों को चाकू होना था।
    क्यों चमच्च में बदल गये।

    Lajawaab...

    ReplyDelete