Saturday, August 20, 2016

वो चाँद भी देखो हर दिन पूरा नही होता...विमल गांधी

अच्छे लोगों का हमारी जिंदगी मे आना हमारी किस्मत होती है।
उन्हें संभाल कर रखना हमारा हुनर॥

*****
पेंसिल का इस्तेमाल हम करते थे - 
जब हम छोटे थे और रबड़ से मिटा भी देते थे।
और अब हम पेन का इस्तेमाल करते है क्योंकि - 
बचपन की ग़लतियाँ मिट सकती थी।
लेकिन अब नही॥

*****
यह दुनिया सच्चे और झूठे लोगों से कम - 
कलाकारों से ज़्यादा भरी हुई है जो कि -
समय के हिसाब से झूठे या सच्चे - 
इंसान का रूप धारण कर लेते है॥

*****
दुनिया मे ऐसा कोई नहीं - 
जिसे जमाने मे कोई गम नही।
हर कोई खोया है अपने गम में - 
हर किसी को लगता है कि -

उसका गम किसी से कम नहीं।
देखेंगे अगर अपने से ग़रीब किसी को - 
तो पता चलेगा कि उसका गम भी कुछ कम नही॥

*****
इंसान का दुखी होने का बस एक ही मूल कारण है - 
उन चीज़ो के पीछे भागना -
जो उसके पास नहीं है।
और उन चीज़ों को अनदेखा करना - 
जो उसके पास है॥

*****
हिम्मत और समझ अगर रखनी है तो - 
जो बात दिल मे है उसे बोलने की हिम्मत रखो।
जो बात दूसरे के दिल मे है उसे - 
समझने की समझ रखो॥

*****
वक्त की हो धूप या हो तेज आँधियाँ - 
कुछ क़दमों के निशान कभी नही खाेते।
जिन्हें याद कर मुस्कुरा दें ये आँखें - 
वो लोग दूर होकर भी दूर नही हाेते॥

*****
जीवन में बहुत से लोग मिलते है - 
कुछ अपने और कुछ पराये।
लेकिन वो लोग बहुत खास होते है - 
जो बिना रिश्ते के भी -
रिश्ता निभाते है - 
कभी अपने भी रिश्ते, नहीं निभा पाते॥

*****
हर सपना खुशी का पूरा नही होता - 
कोई किसी के बिना अधूरा नही होता।
जो रोशन करता है सब रातों को - 
वो चाँद भी देखो हर दिन पूरा नही होता॥



-विमल गांधी


4 comments:

  1. Replies
    1. शुभ प्रभात
      सुश्री विमल गाँधी गुजरात की हैं
      खूब किताबें पढ़ती हैं
      अच्छी लगी उनकी समझ
      आपने भी पसंद किया
      आभार
      सादर

      Delete
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" रविवार 21 अगस्त 2016 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    ReplyDelete