Wednesday, November 25, 2020

सबसे सुंदर और सस्ता देश

कम खर्च में परिवार के साथ घूमने वाले कौनसे स्थान हैं?

सबसे सुंदर और सस्ता देश - हम भारतीयों का हमेशा एक सपना होता है कि हम कम से कम एक बार विदेश यात्रा करें, चाहे वह पत्नी के साथ हनीमून हो या बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने का कार्यक्रम।

लेकिन पैसे की कमी कहें या बचत, हम सभी विदेश जाने के नाम पर संकोच करते हैं क्योंकि वहां जाने के लिए सोचना एक बात है और वहां खर्च बढ़ाना दूसरी बात है।

हम सभी जानते हैं कि बाहरी देश बहुत महंगे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनका पैसा भारतीय मुद्रा से बहुत कम है। इन देशों की मुद्रा भारत के रुपये से इतनी कम है कि आपको यहां एक करोड़पति महसूस होगा।

आज हम आपको दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत और सस्ते देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी करेंसी रेट भारत के मुकाबले इतनी कम है कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। दुनिया भर से लोग इन जगहों पर घूमने और छुट्टियां बिताने आते हैं।

यह सबसे सुंदर और सस्ता देश न केवल सस्ता है, बल्कि दुनिया के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है।

सबसे सुंदर और सस्ता देश

1 - श्रीलंका

श्रीलंका हमारा पड़ोसी है और मुद्रा के मामले में भारत का एक रुपया 2 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। इसका मतलब है कि डबल। यहां जाने से आपका सारा पैसा दोगुना हो जाएगा।

2 - हंगरी

एक भारतीय रुपये की कीमत हंगरी में 4 हंगेरियन फ़ोरिंट है। यहां जाने पर आपका पैसा चार गुना ज्यादा हो जाएगा।

3- जिम्बाब्वे

यहां आपको एक भारतीय रुपए के लिए 6 जिम्बाब्वे डॉलर मिलेंगे। यानी यहां जाने से हर एक रुपये का गुणा हो जाएगा।

4- कोस्टा रिका

कोस्टा रिका में एक भारतीय रुपये की कीमत 8 कॉलोन है। आपको यहाँ पर ठंडी हवाओं के साथ ज्वालामुखी पहाड़ों से भरा एक बहुत ही खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलेगा।

5 - मंगोलिया

इस देश में, आपके रुपये का मूल्य बढ़कर 30 गुना हो जाएगा। यानी यहां जाने से आपका भारतीय रुपया 30 तुगरिक हो जाएगा।

6 - कंबोडिया

कंबोडिया में, एक भारतीय रुपये की कीमत 63 कंबोडिया रेल है। यहां आप भी अमीरों की तरह खर्च कर सकेंगे और यहां के पुराने किलों का आनंद ले सकेंगे।

7 - पैराग्वे

इस देश में एक भारतीय रुपये की कीमत 88 पराग्वे ग्वारानी बन जाती है। यह जगह खूबसूरत झरनों से भरी हुई है।

8- इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में, एक भारतीय रुपए की कीमत 206 इंडोनेशियाई रुपए है, इसका मतलब है कि यहां आपके 1 लाख रुपए की कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए होगी।

9 - बेलारूस

बेलारूस जैसे खूबसूरत देश की मुद्रा दर भी भारत की तुलना में बहुत कम है और यहां आपका 1 रुपया 216 रूबल के बराबर है।

10 - वियतनाम

वियतनाम में, एक भारतीय रुपये की लागत 350 वियतनामी डोंग है। यानी यहां जाने से आपके 1 लाख रुपये 3 करोड़ 50 लाख हो जाएंगे।

यह सबसे सुंदर और सस्ता देश है - आप करोड़पति नहीं हैं। तो अब अगर आप छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो आप इन 10 को अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं।

विषय - वस्तु का स्रोत: 
दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत और सस्ते देश जहां जाकर भारतीय बन जाते हैं करोड़पति - Youngisthan Hindi | DailyHunt


प्रस्तोताः कपिल माथुर

5 comments: